UP News: जिला अस्पताल में अब क्यूआर कोड से दिखा सकेंगे मरीज, पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने का झंझट खत्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 12:51 PM IST

Agra District Hospital: उत्तर प्रदेश के आगरा जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। जिला अस्पताल में अब मरीज और तीमारदार को लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब मोबाइल एप के जरिए पर्चा बन जाएगा और सीधे डॉक्टर को दिखा सकेंगे। क्यूआर कोड से मिलेगा टोकन

KEY HIGHLIGHTS
  • अब मरीज और तीमारदार को लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं
  • मोबाइल एप के जरिए बन जाएगा पर्चा
  • मरीज को सीधे संबंधित डॉक्टर को दिखा सकेंगे

Agra District Hospital: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज दिखाने के लिए कतार में लगकर पर्चा बनवाने की आवश्यकता नहीं है। मोबाइल एप के माध्यम से मरीज का ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा। इससे एक टोकन नंबर मिलेगा, इसके जरिए सीधे संबंधित डॉक्टर को दिखा सकेंगे। दरअसल, जिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आते हैं। मरीज और तीमारदार को पर्चा बवाने समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Agra District Hospital

मोबाइल एप के माध्यम से बन जाएगा मरीज का पर्चा

परेशानी को दूर करने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने एक मोबाइल एप बनवाया है। इस एप की मदद से तमीरदार अपने मरीज का पंजीकरण करा सकेंगे। ऐसे में तीमारदार को लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

End of Feed