श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामला, HC में अगली सुनवाई की तारीख क्या होगी?

न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना ने शुक्रवार को दस्तावेजों का सत्यापन किया और दोनों पक्षों के वकीलों को लंबित आवेदनों पर अपने जवाब दाखिल करने को कहा। साथ ही उन्होंने उन मामलों में लिखित जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया, जहां लिखित जवाब दाखिल नहीं किया गया है।

प्रयागराज : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में शुक्रवार को सुनवाई के बाद अगली तिथि 12 दिसंबर, 2025 तय की। न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अगली तिथि तय की। चूंकि, इस मामले की पूर्व में सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में बैठ रहे हैं, इस मामले को न्यायमूर्ति सक्सेना के लिए नामित कर दिया गया है।

Sri Krishna Janmabhoomi Shahi Eidgah dispute

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामला (फोटो-ट्विटर)

End of Feed