Mathura News: मथुरा में बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को बनाया निशाना, बंदूक के बल पर लाखों की लूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2024, 08:39 PM IST

मथुरा में बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को निशाना बनाया। बदमाशों ने बंदूक के बल पर कारोबारी से लाखों रुपये नकदी और ज्वेलरी की लूट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mathura News: मथुरा जिले में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गहनों की दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने कथित तौर पर तमंचे की नोक पर लूट लिया। पुलिस ने बताया कि लुटेरे वारदात के बाद अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

loot

मथुरा में लूट की वारदात।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि रिफाइनरी क्षेत्र की ब्रजरज धाम कॉलोनी निवासी बांकेलाल वर्मा क्षेत्र के तंतूरा गांव रोड पर मूलचंद ज्वैलर्स के नाम से सर्राफे की दुकान चलाते हैं।

End of Feed