Agra: आगरा के लोगों के लिए अच्छी खबर, यहां मिलेगी सबसे सस्ती दवाई, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 03:17 PM IST

Agra SN Medical College: आगरा जिले में स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं भी मिलेंगी। इसके साथ ही मरीजों की जांच भी सस्ती दरों पर हो सकेंगी। पहली बार एसएन मेडिकल कॉलेज को हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड और इन्वेस्टिगेशन रिवॉल्विंग फंड में दो करोड़ रुपये का बजट मिल गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में खुलेगा सस्ती दवाई का स्टोर
  • अब मरीजों को सस्ती दर पर मिलेंगी दवाएं
  • मेडिकल कॉलेज को दो करोड़ रुपये का फंड मिला


Agra SN Medical College: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज में सस्ती दरों पर दवाई उपलब्ध हो सकेंगी। दरअसल एसएन मेडिकल कॉलेज को हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड और इन्वेस्टिगेशन रिवॉल्विंग फंड में दो करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे मेडिकल कॉलेज में एक मेडिकल स्टोर खोला जाएगा। जो दवाएं मरीजों को बाहर मिलती हैं, वह एसएन मेडिकल कॉलेज में ही सस्ती दर पर उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही मरीजों की जांच भी सस्ती दर पर हो सकेंगी।

Agra SN Medical College

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में खुलेगा सस्ती दवाई का स्टोर

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाने वाले और वार्ड में भर्ती मरीजों को सभी दवाएं काउंटर से निशुल्क नहीं मिल पातीं हैं। ऐसे में तमाम दवाएं बाहर से मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती है, जो कि मरीजों को काफी महंगी पड़ती हैं।

End of Feed