Mathura Fire: मथुरा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Mathura Fire: मथुरा कोसी कलां कस्बे में स्थित फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Mathura Fire: उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना कोसी कलां कस्बे में स्थित फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से आग की लपटे निकलती देख लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के इलाका अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कोसी स्थित ओम फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। गोदाम में लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

Mathura Fire

मथुरा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग

आग की चपेट में आधा दर्जन दुकानें

पुलिस ने बताया कि ये आग कोसी के गौशाला रोड पर स्थित गोदाम में लगी है। शनिवार देर रात आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के पास स्थित आधा दर्जन दुकाने भी इसकी चपेट में आ गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गोदाम फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक के सामान को गोदाम था।

End of Feed