Agra से गिरफ्तार हुआ लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गोलू, बिजनेसमैन से रंगदारी वसूलने के लिए मिले थे 1 लाख रुपये

राजस्थान और आगरा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर गोलू को आगरा से गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। बताया जा रहा है कि पांच करोड़ रुपये की रंगदारी न मिलने पर व्यापारी पर गोलीबारी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी।

Agra News: आगरा में राजस्थान और आगरा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शार्प शूटर गोलू को गिरफ्तार करने के लिए संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से गोलू की तलाश की जा रही थी। वांछित शार्प शूटर गोलू को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने आगरा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और आखिरकार उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम ने गोलू को फर्जी पहचान के साथ आगरा के बाहरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिसके बाद राजस्थान पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए अपने साथ ले गई।

Police.

गिरफ्तार हुई लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर

पांच करोड़ की रंगदारी न मिलने पर व्यापारी पर की थी फायरिंग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलू ने राजस्थान के श्रीगंगानगर मे एक बड़े व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की थी। व्यापारी से रंगदारी ने मिलने पर गोलू ने उस पर फायरिंग कर दी थी। बताया जा रहा है कि गोलू को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस काम के लिए एक लाख रुपये और एक फर्जी आधार कार्ड दिया था, ताकि वह गिरफ्तार से बच सके। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

End of Feed