यूपी में चार नए शहरों का प्लान बना, लेकिन एक पर अभी से संकट के बादल, जानें कहां अटका मामला...

यूपी में चार नए शहरों को विकसित करने का प्लान बनाया गया था। इसमें यमुना सिटी, अलीगढ़ अर्बन सेंटर, नया वृंदावन और नया आगरा शामिल है। लेकिन विकसित होने वाले एक नए शहर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आइए आपको उस नए शहर के बारे में बताएं-

उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस बीच यूपी में चार नए शहर यमुना सिटी, अलीगढ़ अर्बन सेंटर, नया वृंदावन और नया आगरा बसाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें से एक शहर ऐसा है जिसके विकास कार्य में कई बाधाएं हैं। बता दें कि इन चार नए शहरों में से एक आगरा में विकसित किया जा रहा है। ताजनगरी में एक नई टाउनशिप का विकास करने की तैयारी की जा रही है। इस टाउनशिप का विकास आगरा विकास प्राधिकरण (Agra Development Authority- ADA) द्वारा किया जाएगा। ककुओ व भांडई में इसका विकास किया जाना है। लेकिन एडीए के गैर-जिम्मेदार रवैया के कारण इसका विकास फंसता हुआ नजर आ रहा है।

Agra Development Authority

आगरा विकास प्राधिकरण

टाउनशिप के विकास के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमि होती है। लेकिन अभी तक एडीए भूमि का अधिग्रहण भी सही तरह से नहीं कर पाई है। क्योंकि एडीए के पास भूमि खरीदने का फंड नहीं है और फंड कैसे जुटाया जाए ये भी एडीए के अधिकारियों को नहीं मालूम। मिली जानकारी के अनुसार, दो महीने पहले पूर्व मंडलायुक्त द्वारा टाउनशिप के विकास के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया था। अब कार्य पूरा करने के लिए मात्र 1 महीने का समय बाकी रह गया है। ऐसे में टाउनशिप का विकास फंसा हुआ नजर आ रहा है।

End of Feed