Agra News: JCB ने 14 महीने की बच्ची को रौंदा, ड्राइवर साउंड चलाकर सुन रहा था गाना

आगरा में एक जेसीबी चालक ने 14 महीने की मासूम बच्ची को कुलच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक जेसीबी छोड़कर मौके से भाग निकला।

आगरा: ताजनगरी के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक जेसीबी चालक ने 14 महीने की मासूम बच्ची को कुलच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है ड्राइवर साउंड सिस्टम चलाकर गाने सुनते हुए खुदाई का काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद चालक जेसीबी छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोग बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

JCB driver crushed 14 month old girl in agra

जेसीबी ड्राइवर ने बच्ची को रौंदा

घटना थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी की बताई जा रही है। यहां एक खाली प्लाट में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मजदूर की बच्ची वहां मौजूद थी। लोग बताते हैं जेसीबी चालक ने तेज आवाज में गाने चला रखा था। वो जेसीबी से मिट्टी को इधर-उधर कर रहा था। इसी दौरान अचानक वहां पर खेल रही एक बच्ची जेसीबी के टायर के नीचे आ गई। हालांकि, लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन, गानों की आवाज के आगे चालक को कुछ भी सुनाई नहीं दिया।

End of Feed