Indian Railway: उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-बल्हारशाह सेक्शन में माकुडी-विरूर स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। यह काम दक्षिण मध्य रेलवे कराएगा। 15 से 24 फरवरी को यह कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे ने आगरा से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रास्ते परिवर्तन का एलान किया है। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, गाड़ी संख्या 20805 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 16 से 24 फरवरी तक राजमंड्री-विजयवाड़ा-बल्हारशाह-नागपुर के बजाए यनगरम -रायगड़ा- टिटिलागढ़- रायपुर और नागपुर के रास्ते संचालित की जाएगी।
आगरा से होकर दक्षिण भारत जाने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 16 से 24 फरवरी तक नागपुर-बल्हारशाह-विजयवाड़ा-राजमंड्री के बजाए नागपुर-रायपुर- टिटिलागढ़-रायगड़ा और विजयनगरम के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 00761 रेनिगुंटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 16, 18, 19, 21, 23 फरवरी डोन-कुर्नूर सिटी- कांचीगुडा- काजीपेट-बल्हारशाह-नागपुर के बजाए मेडचल-निजामाबाद-मुदखेड-आदिलाबाद और माजरी के रास्ते संचालित होगी।
