Cleanliness Campaign: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखना होगा। दोनों कचरों में अंतर नहीं करने पर शनिवार से जुर्माना लगाया जाएगा। 31 मार्च तक 100 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रोजाना सुबह 5 से 8 बजे तक फील्ड में सफाईकर्मियों, स्वच्छता निरीक्षक, जेडएसओ और सुपरवाइजर का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर शहर में साफ-सफाई बढ़ाने के दिशा-निर्देश दिए। इसके लिए शनिवार से 100 वाडों में दस्तक अभियान का तीसरा फेस भी लागू हो जाएगा। इसमें गीले और सूखे कचरा में अंतर नहीं करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
31 मार्च तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव के अनुसार, एक से 15 फरवरी तक पहले चरण में लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए अनुरोध किया था। फिर 16 फरवरी से 3 मार्च तक उन जगहों को चिह्नित किया, जहां सूखा और गीला कचरा अलग नहीं हो रहा था।
