होली पर आगरा जाने आने वालों को नहीं होगी परेशानी, रोडवेज ने 533 बसों के फेरे बढ़ाए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 09:41 AM IST

UPSRCT Buses for Agra: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, आगरा के आरएम ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर यूपी रोडवेज द्वारा 3 मार्च से 12 मार्च तक बसों का विशेष संचालन किया जायेगा।

आगरा। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मियों को होली की सौगात दी है। उत्कृष्ट और उत्तम योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक, परिचालक और कर्मियों को अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा। यूपी रोडवेज द्वारा 3 मार्च से 12 मार्च तक बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। इस दौरान चालक, परिचालक 10 दिन में 3 हजार किमी. बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। यूपी रोडवेज ने होली से पहले ही बसों की फिटनेस करा पूरी तैयारी कर ली है।

होली पर आगरा जाने आने वालों को नहीं होगी परेशानी, रोडवेज ने 533 बसों के फेरे बढ़ाए

बढ़ाए गए फेरे

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, आगरा के आरएम ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर यूपी रोडवेज द्वारा 3 मार्च से 12 मार्च तक बसों का विशेष संचालन किया जायेगा। होली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में आगरा में 533 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। आईएसबीटी, आगरा फोर्ट, फाउंड्री नगर, ईदगाह डिपो, बाह डिपो, बिजलीघर से बसों का संचालन होगा। इसके लिए बसों की रंगाई पुताई के साथ ही धुलाई, साफ-सफाई, सीटों को दुरुस्त करा दिया गया है। बसों की फिटनेस भी कराई है।

End of Feed