Agra News: रावण से भिड़ गया जीआरपी सिपाही, बोला-मैं सीता हरण नहीं होने दूंगा, हो गया निलंबित

ताजनगरी के रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला मंचन के दौरान जीआरपी के एक सिपाही ने मंच पर जमकर हंगामा किया। सिपाही हरीशचंद्र नशे में टल्ली होकर कहता है कि मैं सीता हरण नहीं होने दूंगा.‘मैं हनुमान भक्त हूं। उसके इस अशोभनीय व्यवहार के कारण उसे निलंबित कर दिया गया है।

आगरा: इन दिनों त्योहारी सीजन के चलते जगह-जगह रामलीला का मंचन हो रहा है। लेकिन, गुरुवार को ताजनगरी के रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला मंचन के दौरान अजीब वाक्या देखने को मिला। यहां जीआरपी के एक सिपाही ने मंच पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। सिपाही हरीशचंद्र नशे में टल्ली होकर पहुंचा और अशोभनीय अभद्र व्यवहार किया। मंच के पास मौजूद लोगों का कहना है कि सीताहरण का संवाद चल रहा था लिहाजा, उसने कहा 'मैं सीता हरण नहीं होने दूंगा'.‘मैं हनुमान भक्त हूं। हालांकि, इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन साउंड की आवाज के आगे उसकी आवाज सुनाई नहीं पड़ रही है। सिपाही की इस हरकत के चलते उसे निलंबित कर दिया गया है।

constable suspended who drank drama at ramleela stage in agra

रावण से भिड़ गया यूपी पुलिस का सिपाही, बोला-मैं सीता हरण नहीं होने दूंगा

दरअसल, आगरा किला के सामने स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन चल रहा है। गुरुवार रात को लीलाओं का मंचन जारी था। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित अन्य प्रतिष्ठित गढ़मान्य लोग मौजूद थे। मंच पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का सिपाही हरीशचंद्र भी मौजूद था। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता वो अचानक वो उठा और अशोभनीय व्यवहार करने लगा। खुद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सिपाही का हाथ पकड़ उसे मंच से उतरने के लिए कह रहे थे। इसी बीच अन्य सिपाही भी आ गए और हरीशचंद्र को नीचे उतार कर ले गए। सिपाही हरीशचंद्र का मेडिकल कराया गया, जिसमें उसके अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है।

End of Feed