अलीगढ़ से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम शुरू, दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम जाने वालों को होगा फायदा

अलीगढ़ से दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम तक आना-जाना अब और भी आसान हो जाएगा। क्योंकि अलीगढ़ से पलवल के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो गया है। करीब 46 किमी के इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

अलीगढ़ से दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम आदि जाने के लिए अभी आपको NH के भरोसे रहना पड़ता है या यमुना एक्सप्रेसवे के भरोसे। लेकिन जल्द ही आप एक नए एक्सप्रेसवे पर फर्राटा मारते हुए अलीगढ़ से दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम तक पहुंच सकते हैं। आपकी यात्रा को सुगम करने के लिए अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

Aligarh-Palwal-Expressway AI

अलीगढ़ से पलवल तक बन रहा एक्सप्रेसवे (फोटो -AI Image)

मौजूदा समय में खैर-जट्टारी में बाईपास नहीं होने के कारण यहां घंटों जाम लगा रहता है। इस मार्ग पर राजपुर गांव में एक टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा। अलीगढ़-पलवल हाईवे का निर्माण कार्य PWD कर रहा है। इसके बाद इसे NHAI के हवाले कर दिया जाएगा।

End of Feed