Agra Metro:आगरा के लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले साल जनवरी में छह मेट्रो स्टेशनों के बीच दौड़ती दिखाई देगी मेट्रो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 04:38 PM IST

Agra Metro: ताजनगरी में जनवरी 2024 तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। प्राथमिकता वाले छह किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर संचालित होगी। इसमें तीन एलीवेटेड और तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन होंगे। मेट्रो दो मिनट के अंदर एक किमी का सफर तय करेगी। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से काम पूरा करा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजनगरी में जनवरी 2024 तक दौड़ेगी मेट्रो
  • छह किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में तीन एलीवेटेड और तीन भूमिगत स्टेशन
  • दो मिनट के अंदर एक किमी का सफर तय करेगी मेट्रो


Agra Metro: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगले साल से ताजनगरी के लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। आगरा में तय समय से पहले ही मेट्रो के संचालन की तैयार की जा रही है। हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि साल 2024 की शुरुआत तक आगरा में मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। ताजनगरी के लोगों का मेट्रो में सफर करने का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। जिस मेट्रो के संचालन साल 2024 के अंत में किए जाने का प्लान था, उसे अब छह माह पहले ही दौड़ाने की तैयारी है। शुरुआत में आगरा में छह स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू होगा। अगले साल जनवरी से मेट्रो ट्रेन दौड़ना शुरू हो जाएगी।

Agra metro

आगरा में जनवरी 2024 तक दौड़ेगी मेट्रो

पहले चरण में छह स्टेशनों के बीच चलने वाली तीन ट्रेनें जल्द आने वाली हैं। यूपीएमआरसी के डीजीएम पीआर पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के संचालन का लक्ष्य 2024 अगस्त में रखा था, लेकिन कार्य तेजी से होने की वजह से इसका संचालन छह माह पहले कराने की तैयारी है। अगले साल जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह में आगरा मेट्रो को छह स्टेशनों के बीच शुरू करा दिया जाएगा।

End of Feed