SN Medical College: कोई भी गंभीर बीमारी हो, इलाज मुफ्त मिलेगा, सरकार उठाएगी सारा खर्च; इन मरीजों को मिलेगा लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 03:01 PM IST

SN Medical College: आगरा के सरोजनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज में असाध्य रोगों के मरीजों का मुफ्त में इलाज होगा। इसके लिए तीन वर्ष बाद अस्पताल को बजट मिल गया है। इस योजना के तहत किडनी से संबंधित परेशानी, डायलिसिस की जरूरत वाले और लीवर एवं हेपेटाइटिस जैसे रोग शामिल किए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज को मिलेगा मुफ्त इलाज
  • सरकार उठाएगी इलाज का सारा खर्च
  • असाध्य रोग के मरीजों के इलाज के लिए तीन वर्ष बाद मिला बजट


SN Medical College: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एसएन मेडिकल कालेज में असाध्य रोगों (गंभीर बीमारी) से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसके लिए पीड़ित लोगों को जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ अस्पताल में संपर्क करना पड़ेगा। उपचार से लेकर ऑपरेशन तक का पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को असाध्य रोग के मरीजों के इलाज के लिए तीन वर्ष बाद बजट है। मुख्यत तीन असाध्य रोगों को इस श्रेणी में रखा गया है। इसमें किडनी से संबंधित परेशानी, डायलिसिस की जरूरत वाले और लीवर एवं हेपेटाइटिस जैसे रोग शामिल हैं।

Agra SN Medical College

एसएन मेडिकल कॉलेज में असाध्य रोगों के मरीजों का मुफ्त में होगा इलाज

उन्होंने बताया कि सभी तरह के कैंसर को भी इसमें जोड़ा गया है। इनके अलावा इस तरह के दूसरे असाध्य रोगों का इलाज भी होगा। मरीज को अपना आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पूर्व की सभी जांच रिपोर्ट लेकर परिसर में संबंधित से संपर्क करना होगा।

End of Feed