मथुरा में मिट्टी के ढाय गिरने से 6 मकान ढहे, तीन की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

मथुरा में मिट्टी की ढाय गिरने से 4 मकान ढह गए, जिसमें 12 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Mathura: यूपी के मथुरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मिट्टी की ढाय गिरने 6 मकान धराशाई हो गए। मकान गिरने से उसके मलबे में कई मजदूरों सहित 12 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई। लोगों को मलबे में से निकालने का प्रयास जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां टीले की खुदाई का कार्य चल रहा था। यह कार्य प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रूप से किया जा रहा है। तभी अचानक मिट्टी की ढाय के पास बने मकानों पर गिर गई और उसमें मजदूरों समेत कई लोग दब गए। लोगों को बचाने के लिए पुलिस और दमकल की टीम द्वारा हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। पिछले 8 घंटों में मलबे से 4 लोगों को बाहर निकाला गया है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। डी एम , एसएसपी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

End of Feed