Agra Scrap Center: आगरा में फिरोजाबाद रोड पर खुलेगा स्क्रैप सेंटर, 1.75 लाख वाहन हुए कबाड़, सरकार दे रही लाइसेंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 05:27 PM IST

Agra Scrap Center: ताजनगरी आगरा में स्क्रैप सेंटर खोले जाने हैं। इसके लिए सरकार लाइसेंस दे रही है। लेकिन लोगों ने लाइसेंस के लिए जागरूकता नहीं दिखाई दे रही है। ब्रज में स्क्रैप सेंटर बनाने के लिए मात्र दो आवेदन ही आए हैं। आगरा में एक को लाइसेंस जारी कर दिया गया है। आगरा-फिरोजाबाद मार्ग पर जल्द ही पहला स्क्रैपिंग सेंटर बनाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में खुलेगा स्क्रैप सेंटर, आवेदनकर्ता को मिला लाइसेंस
  • स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए सरकार दे रही लाइसेंस
  • आगरा-फिरोजाबाद मार्ग पर जल्द खुलेगा पहला स्क्रैपिंग सेंटर

Agra Scrap Center: उत्तर प्रदेश के आगरा में फिरोजाबाद रोड स्क्रैप सेंटर खुलेगा। प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। दरअसल, 15 वर्ष से ज्यादा उम्र के हो चुके सरकारी और निजी वाहनों के लिए लाई गई स्क्रैप पॉलिसी शुरू होने में केवल 57 दिन बाकी हैं। यानि एक अप्रैल 2023 से नया नियम प्रभावी होगा। इसके बावजूद भी इसके प्रति जागरूकता नहीं दिखाई दे रही है। ब्रज में स्क्रैप सेंटर बनाने के लिए मात्र दो आवेदन (एटा और आगरा में) ही आए हैं। इनमें से प्रशासन ने आगरा वाले आवेदन को लाइसेंस दे दिया है। वहीं, अब शासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जल्द स्कैप सेंटर बनाने का निर्देश दिया है।

Agra Scrap Center

आगरा में खुलेगा स्क्रैप सेंटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आपको बता दें कि आगरा में साल 2008 से पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त किए जा रहे हैं। इन वाहनों की संख्या करीब 1.75 लाख है। इसमें दस फीसदी वाहन चार पहिया और अन्य वाहन दो पहिया हैं।

End of Feed