Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में शुक्रवार रात को गोलियों की तड़तड़ाट से सनसनी फैल गई। जहां बदमाशों ने विवाद के चलते कई राउंड की फायरिंग की। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसमें बदमाश हाथ में तमंचा लिए हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बदमाशों ने चलाई 3-4 राउंड गोलियां
यह घटना फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के जलेर रोड शांति नगर इलाके की है। शुक्रवार रात को करीब 9 बजे गुड्डू और सेंकी नामक दबंग से पड़ोसी विवाद हुथा था। जिसको लेकर दबंग गुड्डू और सेंकी ने 3-4 राउंड की गोलियां चला दीं। जिसमें सोनू नाम के व्यक्ति को गोली लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
तमंचा लेकर धमकाते नजर आए बदमाश
इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश गोली मारने के बाद हाथ में तमंचा लेकर धमकाते हुए कैद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
