आगरा-कानपुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, मिनटों में जलकर राख; देखें भयानक वीडियो

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे पर चलती कार आग का गोला बन गई। हालांकि, कार सवार युवकों ने कूदकर खुद को सुरक्षित कर लिया, लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई।

आगरा : ताजनगरी में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार आग का गोला बन गई। गनीनत रही कि आग लगते ही कार सवार दोनों युवकों ने कूदकर जान बचा ली। देखते ही देखते थोड़ी देर में कार से ऊंची लपटें उठने लगीं और थोड़ी देर में जलकर राख हो गई।

Car Fire Incidence in Agra

आगरा में चलती कार में लगी आग

शॉर्ट शर्किट से लगी आग

हादसा, एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एटा जिले का अमन अपने एक दोस्त के साथ निजी काम के वास्ते आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुबेरपुर हाईवे के निकट पहुंचने पर कार से अचानक जलने की बू आने लगी। लिहाजा, संदेह होते ही उन्होंने तुरंत कार को किनारे रोक लिया और तत्काल गाड़ी से बाहर निकल आए।

End of Feed