Agra Crime: टूंडला में 35 साल से बेड़ियों में कैद थी महिला, विधायक ने कराया मुक्त; अस्पताल में भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 05:00 PM IST

Father Imprisoned Daughter In Agra: फिरोजाबाद के टूंडला में 35 साल से बेड़ियों में कैद महिला को विधायक ने मुक्त कराया है। मोहम्मदाबाद में मानसिक रूप से बीमार होने के कारण पिता ने बेटी को घर में कैद कर रखा था। अब आगरा की पूर्व मेयर और हाथरस की विधायक ने मानसिक रूप से बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टूंडला में 35 साल से बेड़ियों में कैद महिला मुक्त
  • हाथरस की विधायक के प्रयास से मुक्त हुई मानसिक रूप से बीमार महिला
  • मानसिक बीमार होने के कारण पिता ने घर में कर रखा था कैद

Agra Father Imprisoned Daughter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले (UP News) से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 35 साल से बेड़ियों में कैद महिला को आजाद कराया गया है। विधायक (MLA) के प्रयास से यह हो सका। मानसिक बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार टूंडला के मोहम्मदाबाद गांव में महिला सपना 35 वर्ष से बेड़ियों में कैद थी। एक कोठरी में बरसों से जंजीरों में कैद सपना ने 18 साल की उम्र के बाद से बाहर की दुनिया नहीं देखी। ग्रामीणों ने भी उसकी नियति यही मान ली थी। हालांकि जब सपना के कैद होने की जानकारी हाथरस की विधायक अंजुला माहौर को मिली तो उनके प्रयासों से ही दो दिन पहले सपना को बेड़ियों से आजाद करवाया जा सका। अब सपना का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, आगरा में इलाज किया जा रहा है।

Agra Tundla News

टूंडला में 35 साल से बेड़ियों में कैद महिला को कराया आजाद

आगरा की पूर्व मेयर और विधायक के अनुसार, तकरीबन एक महीने पहले सेवा भारती की सदस्य निर्मला सिंह ने उन्हें सूचना दी तो उन्हें इसका यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने निर्मला सिंह के साथ सेवा भारती की महिला सदस्यों को गांव भेजकर हकीकत जानी।

End of Feed