संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं...पदयात्रा स्थगित; भक्तों की बढ़ी टेंशन; आश्रम ने दिया अपडेट

Sant Premanand: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी की यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसी जानकारी है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले 2 दिन से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति के बावजूद दर्शन के लिए रातभर श्रद्धालु सड़क पर इंतजार कर रहे थे|

Sant Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थिगित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से प्राप्त सूचना के आधार पर उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। पिछले 2 दिन से वे सुबह की पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे, जिनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु रातभर खड़े रहते थे। इसी बीच श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया के जरिए लोगों के लिए संदेश जारी किया गया है कि महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए अगली सूचना तक पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। लिहाजा, भक्त उनके दर्शन के लिए सड़क पर इंतजार न करें।

Sant Premanand Maharaj

संत प्रेमानंद महाराज (फोटो-Twitter)

इस खबर के बाद भक्त बेचैन और चिंतित हैं। हालांकि, श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से यह भी कहा गया है कि जब भी पदयात्रा दोबारा शुरू होगी, उससे पहले सूचित कर दिया जाएगा। लिहाजा, अगले समाचार तक भक्तों से अपील की गई है कि वे अभी सड़क पर इंतजार न करें।

End of Feed