आगरा में साइबर ठगों की नई चाल, डीएम के नाम से बनाया फर्जी व्हाट्सएप; ऐसे बिछाया फ्रॉड का जाल

आगरा में साइबर ठगों ने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के नाम से फर्जी व्हॉट्सएप अकाउंट बनाकर उनके परिचितों से पैसे मांगे। डीएम को इस मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है और फर्जी अकाउंट भी बंद करवा दिया है, लेकिन आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं।

Agra Cyber Crime: साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। अब साइबर ठगों ने सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यह चौंकाने वाली खबर आगरा से सामने आई है। जहां साइबरों ठगों ने आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी का फर्जी व्हॉट्सएप अकाउंट बनाकर उनके परिचितों से पैसे की डिमांड की। इस मामले की जानकारी मिलते ही डीएम ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Cyber Crime BCCL

प्रतीकात्मक फोटो (PC-BCCL)

डीएम बनकर मांगे परिचितों से पैसे

End of Feed