Agra News: होली के हुड़दंग में पाकिस्तान की एंट्री, दो समुदायों के बीच टकराव ; 50 पर केस दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 10:50 AM IST

आगरा में होली सेलिब्रेशन के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने पर दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं। इस प्रकरण में 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

आगरा : ताजनगरी में होली खेलने के दौरान दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। पथराव और मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं। हमला करने वालों पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोगों पर नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, पाकिस्तान के समर्थन में कौन नारेबाजी कर रहे थे, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर मारपीट और पथराव के वीडियो वायरल हुए थे। थाना रकाबगंज कुतलपुर ईदगाह पुलिस पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वालों की जांच कर रही है।

Dispute between two Communities During Holi Celebration over Slogans support of Pakistan

आगरा में होली पर विवाद

पीलीभीत में भिडे़ दो पक्ष

इसी प्रकार के पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटकवारा गांव में सोमवार को ढोल और डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने बताया कि पथराव के बाद गोली चलने से एक युवक और मारपीट में तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पीलीभीत मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर विशाल चौधरी ने बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कटकवारा में सोमवार को पूर्व और मौजूदा प्रधान पक्ष में विवाद व गोली चलने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। मामले की जांच की जा रही है।

End of Feed