Agra: लेडी लॉयल विस्तारीकरण योजना की डीपीआर के कांसेप्ट प्लान में बदलाव, कैबिनेट में पास हुआ यह प्रस्ताव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 01:32 PM IST

Agra Lady Loyal Hospital: एसएन मेडिकल कॉलेज के लेडी लॉयल विस्तारीकरण योजना के पहले चरण की डीपीआर के कांसेप्ट प्लान में बदलाव किया गया है। वहीं, आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज को लेडी लॉयल महिला अस्पताल की जमीन और भवन मिलेगा। इस भवन को गिराकर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इस आशय का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पास हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लेडी लॉयल विस्तारीकरण योजना के पहले चरण की डीपीआर के कांसेप्ट प्लान में बदलाव
  • एसएन मेडिकल कॉलेज को लेडी लॉयल महिला अस्पताल की जमीन और भवन मिलेगा
  • भवन को गिराकर बनाया जाएगा नया भवन

Agra Lady Loyal Hospital: आगरा स्थित सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज के लेडी लॉयल विस्तारीकरण योजना के प्रथम चरण के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के कांसेप्ट प्लान (अवधारणा) में बदलाव किया गया है। योजना में अब कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ फार्मेसी और पैरामेडिकल कॉलेज को शामिल कर लिया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पहले दिए गए प्रस्तुतीकरण को देखने के बाद प्रमुख सचिव ने आर्किटेक्ट फर्म को कुछ सुझाव दिए थे। उनको शामिल करते हुए डीपीआर की अवधारणा में बदलाव किया गया है।

Agra Lady Loyal Hospital

पहले चरण की डीपीआर के कांसेप्ट प्लान में बदलाव

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पहले जो प्लान तैयार किया गया था, उसमें पैरामेडिकल कॉलेज को शामिल नहीं किया गया था। उसी परिसर में नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज भी संचालित किया जाना है। उसी के अनुरूप नई योजना तैयार की गई है।

End of Feed