आगरा से लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे BJP अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकर्ताओं से मिलकर बनाएंगे रणनीति

JP Nadda in Agra : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आगरा से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि, उनके दौरे के बाद जिला स्‍तर से लेकर नगर स्‍तर तक कार्यकर्ताओं में फेरबदल किया जा सकता है।

JP Nadda in Agra : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय हासिल करने का लक्ष्‍य रखा है। इसी क्रम में, केंद्र में पुन: मोदी सरकार बनाने के लिए आगरा के दयालबाग स्थित जतिन रिसॉर्ट में तीन जून को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे।

​JP Nadda in Agra, JP Nadda Agra Visit, JP Nadda news in hindi

जेपी नड्डा।

निकाय चुनाव में दर्ज की थी अभूतपूर्व जीत

हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व जीत प्राप्‍त की थी। प्रदेश के सभी निकायों में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है। हालांकि, कुछ क्षेत्र ऐसे रह गए थे जहां पर प्रदर्शन कुछ फीका रह गया। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि, भाजपा ने निकाय चुनाव में वॉर्म अप के तौर लड़ा था या यूं कहें कि रिहर्सल के तौर पर लड़ा था। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के बड़े से छोटे हर नेता और कार्यकर्ता को बूथ स्‍तर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की जिम्‍मेदारी दी गई है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी को योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भेजना शुरू कर दिया गया है।

End of Feed