Agra Farmer: किसानों को बड़ी राहत, तीन लाख उपभोक्ताओं को नहीं जमा करना पड़ेगा बिजली बिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 02:42 PM IST

Agra Farmer: ताजनगरी के किसानों के सरकार के फैसले से चेहरे खिल उठे हैं। सरकार ने बिजली बिलों पर 50 फीसदी छूट के दायरे को बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया है। इससे साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। बिलों में सौ प्रतिशत की छूट से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • किसानों को सरकार ने दी बड़ी राहत
  • बिजली बिल में छूट से बड़ी संख्या में होगा फायदा
  • किसानों को मोटे अनाज से मिलेगा लाभकारी मूल्य


Agra Farmer: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने नलकूप उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत दी है। बिजली बिलों पर 50 फीसदी छूट के दायरे को बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया है। इससे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। इन किसानों को बिजली का बिल अदा नहीं करना होगा। सरकार के इस फैसले के बाद किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। डीवीवीएनएल से 21 जिलों में बिजली की आपूर्ति की जाती है।

agra farmer

आगरा के किसानों के लिए अच्छी खबर

19 जिले की शहरी सीमाओं में 12.50 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। वहीं, 21 जिले में बड़ी संख्या में नलकूप ग्राहक हैं। अब तक नलकूप ग्राहक 50 प्रतिशत छूट के साथ बिजली का बिल जमा कर रहे थे। लेकिन, सरकार ने इस दायरे को बढ़ा दिया है।

End of Feed