Agra: आगरा में तीन दिन बंद रहेगी एयरपोर्ट से माल रोड, इन रास्तों पर भी जाने से बचें, अपनाएं वैकल्पिक रास्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 02:35 PM IST

Airport to Mall road close: आगरा में शुक्रवार की शाम को विदेशी मेहमानों के आगमन के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। ताज होटल कन्वेंशन सेंटर में तलाशी के बाद ही विदेशी दल की गाड़ी को प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही तीन दिन के लिए एयरपोर्ट से माल रोड बंद रहेगी। पुलिस ने अपील जारी की है कि मैपल्स एप से जानकारी ले सकते हैं। तीन दिन वीआईपी रोड जाने से बचें और वैकल्पिक रास्ता अपनाएं

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन दिन आगरा एयरपोर्ट से माल रोड पर जाने से बचें
  • पुलिस ने जनता से की अपील, वैकल्पिक रास्ता अपनाएं
  • वाहन चालक मैपल्स एप से ले सकते हैं जानकारी


Airport to Mall road close: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जी-20 सम्मेलन के लिए आए विदेशी मेहमानों को कड़ी सुरक्षा में खेरिया एयरपोर्ट से होटल ताज कन्वेंशन तक बसों के जरिए ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन डिवाइस, एंटी माइंस के साथ एटीएस कमांडो, पुलिस और पीएसी पहले ही तैनात थी। खेरिया एयरपोर्ट, ईदगाह, माल रोड, फतेहाबाद रोड पर फोर्स तैनात रही। वहीं, पुलिस ने मेहमानों के आगरा में भ्रमण और बैठक की वजह से यातायात प्रबंधन किया है। लोगों से अपील की गई है कि वो वीवीआईपी रूट का इस्तेमाल करने से बचें। आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। मैपल्स एप पर डायवर्जन की जानकारी हासिल की जा सकती है।

Agra  Airport to Mall road close

तीन दिन वीआईपी रोड जाने से बचने की सलाह

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के अनुसार, मेहमान दो होटलों में ठहरे हैं। मेहमानों के मूवमेंट के समय यातायात रोक दिया जाएगा। इसके लिए ताज व्यू तिराहे से होटल ताज कन्वेंशन के बीच एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात हैं। ऐसे में पुलिस यातायात रोकेगी तो जाम लग सकता है।

End of Feed