Aligarh News: ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा, एयरपोर्ट की दीवार से टकराया एयरक्राफ्ट, बाल-बाल बचा पायलट

रविवार की दोपहर अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट पर एक एयरक्राफ्ट असंतुलित होकर दीवार से टकरा गया। एयरपोर्ट पर पायलटों को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे ही एक ट्रेनिंग के दौरान ये हादसा हुआ। इस दुर्घटना में विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेनी पायलट सुरक्षित है।

Aircraft Crash In Aligarh: अलीगढ़ में रविवार को एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। मामला धनीपुर एयरपोर्ट का है, जहां रविवार दोपहर लगभग 3 बजे पायनियर फ्लाइंग क्लब का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि एयरक्राफ्ट में आग नहीं लगी और पायलट को भी कुछ नहीं हुआ। ट्रेनिंग के दौरान लैंडिग के समय यह हादसा हुआ।

aircraft crash in aligarh

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त विमान

ऐसे हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में धनीपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्तल हो गया। पायलट जब एयरक्राफ्ट की लैंडिंग करा रहा था। तब एयरक्राफ्ट असंतुलित हो गया और हवाई पट्टी से उतर गया। जिसके बाद विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया। इस दुर्घटना में एयरक्राफ्ट पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया है।

End of Feed