Agra Water Tax: आगरा के जलकल विभाग ने बकाएदारों से टैक्स वसूली करने की तैयार कर ली है। विभाग बकाएदारों के फोन पर नोटिस भेजेगा। साथ ही बड़े बकाएदारों को फोन कर सूचित भी किए जाएगा। आगरा में बकाएदारों की संख्या एक लाख के आसपास है। दरअसल, जलकल विभाग के पानी और सीवर के टैक्स की बकाएदारी की जानकारी उपभोक्ताओं को अब घर बैठे ही मिलेगी। जलकल विभाग में टेलीकॉम की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जलकल विभाग सीवर और पानी टैक्स के बकाएदारों को टैक्स वसूली के लिए इस बार फोन करेगा। ग्राहकों को बिल भी मोबाइल पर ही मिलेंगे। जलकल विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
बकाएदारों के घर पहुंचेगा जलकल विभाग का फोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि आम सुविधाओं को लेकर जलकल विभाग में व्यापक पैमाने पर तैयारियां हो रही हैं। टैक्स जमा कराने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था को भी कारगर बनाया जा रहा है। उपभोक्ता को बिल मोबाइल पर भेजने के साथ टेलीकालिंग की व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है।
