Agra Traffic Advisory: रविवार 14 की रात बाहर निकलना पड़ेगा भारी, होगा जाम से आमना-सामना; यहां देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Agra Traffic Advisory: भीम शोभायात्रा (Bhim Shobha Yatra) को ध्यान में रखते हुए आगरा पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) जारी की है। इस दौरान 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक महोत्सव समापन तक वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है और कई रास्तों पर डायवर्जन बनाए गए हैं।

Agra Traffic Advisory: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में भीम नगरी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 14 अप्रैल को यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुगम बनाए रखने के लिए रास्तों पर प्रतिबंध लगाए हैं, तो वहीं कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 14 अप्रैल यानी रविवार की रात कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इन वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। बाहरी मार्गों के साथ जाम की स्थिति से निपटने के लिए आंतरिक मार्गों को भी परिवर्तित किया गया है। वीकेंड होने के कारण यदि आप भी बाहर घूमने का प्लान बना रहे है तो घर से निकलने से पहले पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें।

Agra Traffic Advisory

भीम शोभायात्रा के मद्देनजर आगरा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

शोभायात्रा पर जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

बता दें कि भीम नगरी शोभायात्रा को देखते हुए आंतरिक और बाहरी यातायात व्यवस्था को चलाने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन बनाए गए हैं। इतना ही नहीं इस बीच बिजलीघर संचालित बसों को 14 अप्रैल की दोपहर में रामलीला मैदान में खड़ा किया जाएगा। आइए अब आपको ट्रैफिक एडवाइजरी के बारे में बताएं...

End of Feed