Agra Temperature: आगरा में आ गई वही कड़ाके वाली सर्दी, न्यू ईयर पर घने कोहरे में छिपा रहेगा शहर

Agra Temperature: पश्चिमी हवा ने मौसम के मिजाज मे बदलाव ला दिया है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शहर में कोहरा कम रहा लेकिन देहात इलाकों में जबरदस्त कोहरे के साथ सुबह हुई। शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। आने वाले दिनों में सर्दी अभी और बढ़ने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में तापमान छह डिग्री पहुंचा, मंगलवार को पांच पहुंचने की संभावना
  • 31 दिसंबर तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी
  • सोमवार को आगरा में छाया घना कोहरा, शून्य हुई दृश्यता

Agra Temperature: उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताजनगरी आगरा में सोमवार की सुबह कोहरे से हुई। सुबह करीब पांच बजे हल्का कोहरा था, लेकिन 5:30 बजे के बाद देखते ही देखते कोहरा बेहद घना हो गया। सुबह आठ बजे तक दृश्यता बिल्कुल कम हो गई। दृश्यता शून्य दर्ज की गई। शीतलहर चलने से लोगों को कड़कड़ाती ठंड का अहसास हो रहा है। सीजन में पहली बार पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है।

agra weather

आगरा में छह डिग्री पहुंचा तापमान (फाइल फोटो)

सोमवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो बाहर घना कोहरा छाया था। कोहरे में कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।

End of Feed