Agra Taj Mahal: आगरा में मोहब्बत की निशानी और दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल की सैर करने वाले सैलानियों की जेब पर भार बढ़ेगा। दरअसल, 19 नवंबर को विश्व धरोहर दिवस वाले दिन स्मारक में एंट्री निशुल्क रहती है। लेकिन इस बार ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए सैलानियों को टिकट लेना होगा। प्रशासन ने यह फैसला विश्व धरोहर दिवस वाले दिन आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया है। वहीं, ताजमहल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई है। आपको बता दें कि इसी वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव में देश के सभी स्मारकों, म्यूजियम और धरोहरों को पांच से 15 अगस्त के बीच निशुल्क देखने के आदेश जारी किए गए थे।
ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए लगेगा टिकट
जब यह आदेश हुए तो तीन दिन काफी भीड़ स्मारकों का दीदार करने के लिए पहुंची थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि 15 अगस्त को मुख्य गुंबद पर जाने के लिए प्रवेश बंद करना पड़ गया था।
