Agra Poonam Murder Case: मुंह पर थूक दिया था...इसलिए बहन को मार डाला, आरोपी का पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 05:40 PM IST

Agra Poonam Murder Case: आगरा के पूनम हत्याकांड में फरार आरोपी भाई को पुलिस ने गांव सुचेता मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने कहा कि, घटना वाले दिन बहन पूनम ने उस पर थूक दिया था, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसकी हत्या कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने पूनम हत्याकांड में फरार आरोपी भाई को किया गिरफ्तार
  • बहन पूनम ने आरोपी पर थूक दिया था, गुस्से में की हत्या
  • पुलिस ने हत्याकांड के पीछे संपत्ति का विवाद बताया

Agra Poonam Murder Case: ताजनगरी आगरा में बहन की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया है। अवैध पिस्टल से ही आरोपी ने बहन पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि, बहन और भाभी ने दुकान में ताला लगा दिया था। विरोध करने पर बहन ने अभद्रता की थी। आरोपी ने बताया कि, बहन ने उसके मुंह पर थूक दिया। इससे उसे गुस्सा आ गया। इसके चलते उसने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उसने भाभी पर भी गोलियां चलाई थी, लेकिन बच गई। पुलिस ने आरोपी भाई को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Agra News.

आगरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जानकारी के अनुसार, शनिवार को आगरा के थाना शाहगंज के जोगीपाड़ा में संपत्ति के विवाद में एक भाई ने सगी बहन पूनम की घर में ही गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने अपनी भाभी नीलू पर भी हमला किया था। शूटर ओपी लाला के भतीजे निक्कू उर्फ ललित ने वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी निक्कू फरार हो गया था।

End of Feed