Agra News: आगरा पुलिस ने धर्मपरिवर्तन कराने वाले मौलवी को किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 23, 2023, 11:31 PM IST

Agra News: जून में युवती को बिहार के सिवान से बरामद कर लिया और उसके कुछ दिनों बाद युवती को अगवा करने के आरोप में नसीम आलम को भी गिरफ्तार कर लिया था।

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कर युवती का निकाह कराने वाले एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौलवी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

agra maulvi

आगरा पुलिस ने मौलवी को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

कुशीनगर से हुआ गिरफ्तार

थाना फतेहाबाद प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि आरोपी मौलवी अमिन को शुक्रवार को जिला कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को मई में कुछ लोग बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गये थे। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था।

End of Feed