Agra Murder: शादी में गुलाब जामुन को लेकर दोनों गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट और चाकूबाजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:59 PM IST

Agra Murder: ताजनगरी आगरा के खंदौली में शादी में गुलाब जामुन के लिए जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। वहीं, निकाह किए बगैर ही बारात वापस लौट गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • खंदौली में शादी में गुलाब जामुन के लिए जमकर चले चाकू
  • घटना में एक युवक की मौत, कई अन्य घायल
  • बारात निकाह किए बगैर ही लौटी, पुलिस जांच में जुटी

Murder in Agra Wedding: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुलाब जामुन के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, एत्मादपुर के खंदौली कस्बे में देर रात शादी का कार्यक्रम हो रहा था। शादी में गुलाब जामुन को लेकर विवाद ऐसा बढ़ा कि, घराती और बरातियों में चाकू चल गए। शुरुआत में खाने के लिए रखे बर्तन फिंकने लगे। देखते ही देखते एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस दौरान चाकू लगने से घायल हुए एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

agra

आगरा में शादी में रसगुल्ले को लेकर हुई मारपीट, एक की मौत

दरअसल, खंदौली मोहल्ला निवासी व्यापारी वाकर के दो बेटे जावेद और राशिद का निकाह एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान में रहने वाले उस्मान की बेटियां के साथ हो रहा था। देर रात शादी का फंक्शन चल रहा था।

End of Feed