Agra: आगरा का ईदगाह बनेगा केंद्रीय स्टेशन, किला स्टेशन पर बनेंगे दो प्लेटफॉर्म, जयपुर और अजमेर जाना होगा आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 02:09 PM IST

Idgah Railway Station: ताजनगरी आगरा के ईदगाह स्टेशन के अच्छे दिन आने वाले हैं। ईदगाह स्टेशन को केंद्रीय स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही आगरा फोर्ट- बांदीकुई के बीच 150 किमी दूरी पर दोहरीकरण का काम किया जाएगा। इससे जयपुर और अजमेर पहुंचना आसान हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईदगाह स्टेशन को बनाया जाएगा केंद्रीय स्टेशन
  • 70 करोड़ रुपये से बदलेगी ईदगाह स्टेशन की सूरत
  • आगरा फोर्ट- बांदीकुई के बीच 150 किलोमीटर की दूरी पर बिछाई जाएगी दोहरी लाइन


Idgah Railway Station: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले फोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन के बाद अब ईदगाह रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है। आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन को केंद्रीय स्टेशन बनाया जाएगा। ईदगाह आगरा का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर डबल रेल लाइन बिछाई जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ेंगी। ईदगाह स्टेशन की कायाकल्प के लिए 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धनराशि भी इसके लिए मंजूर हो गई है। आगरा किला से ही जल्द काम शुरू होगा।

AGRA Idgah Railway Station

आगरा का ईदगाह स्टेशन को बनेगा केंद्रीय स्टेशन

आगरा मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, अब ईदगाह सेंट्रल स्टेशन बनेगा। इसमें आगरा फोर्ट- बांदीकुई के बीच 150 किमी की दूरी पर दोहरी लाइन बिछेगी। ताजनगरी आगरा से जयपुर और अजमेर के बीच का सफर अब और भी आसान होगा।

End of Feed