Agra Idgah Station: गुड न्यूज! आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन बनेगा बड़ा हब, देश के सबसे बड़े जंक्शन की रीमॉडलिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 02:23 PM IST

Agra Idgah Railway Station: आगरा फोर्ट की स्टेशन पर जमीन न होने की वजह से ईदगाह रेलवे स्टेशन को और ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। ईदगाह स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, लिफ्ट, पानी, समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। आगरा कैंट की तरह ईदगाह भी आगरा का प्रमुख स्टेशन बनेगा। इसके साथ ही मथुरा जंक्शन यार्ड की रीमॉडलिंग का काम भी होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईदगाह रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा और ज्यादा बेहतर
  • आगरा कैंट की तरह ईदगाह भी आगरा का प्रमुख स्टेशन बनेगा
  • मथुरा जंक्शन यार्ड की रीमॉडलिंग का काम भी होगा


Agra Idgah Railway Station: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेश का विस्तार होगा। साथ ही यह बड़ा बनाया जाएगा। ईदगाह स्टेशन को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही हैं। इसके अलावा देश का सबसे बड़ा जंक्शन मथुरा में होगा। इसके साथ ही आगरा रेल मंडल लेवल क्रॉसिंग मुक्त भी बनाना प्राथमिकता में है। दरअसल, आगरा फोर्ट की स्टेशन पर और भूमि नहीं है। इसीलिए ईदगाह रेलवे स्टेशन को और ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। यहां रेलवे के पास पर्याप्त जमीन है। इसीलिए ईदगाह स्टेशन का विस्तार हो रहा है।

Agra Idgah railway station

आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेश का विस्तार होगा

ईदगाह स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, लिफ्ट, पानी, समेत अन्य सुविधाएं होंगी। ईदगाह स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर, जनरल टिकट विंडो की संख्या भी बढ़ेगी। इसके साथ ही एसी वेटिंग रूम, वाटर कूलर के अलावा खाने पीने के स्टॉल भी यात्रियों की सुविधाओं के लिए बढ़ेंगे।

End of Feed