Agra Fort Bus Stand: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर, ताजनगरी का यह बस अड्डा होगा बंद, पर्यटक हैं वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 02:53 PM IST

Agra Fort Bus Stand: आगरा में बस और ऑटो वालों ने मनमानी से स्टैंड बना लिए हैं। इससे जाम लग जाता है। जाम से राहत दिलाने के लिए ही आगरा फोर्ट पर प्राइवेट बसों के अड्डे को बंद किया जाएगा। बस अड्डे के लिए नए विकल्प की तलाश की जा रही है। आगरा के बिजलीघर और आगरा फोर्ट से जाने वाली बसों के रूट पर एक सप्ताह तक आरटीओ का अभियान चलाया जाएगा। यात्रीकर अधिकारियों (पीटीओ) की ड्यूटी भी लगाई गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा फोर्ट पर बना निजी बस अड्डा होगा बंद
  • बस स्टैंड की वजह से लग जाता है जाम
  • जाम से पर्यटकों को होती है परेशानी


Agra Fort Bus Stand: ताजनगरी आगरा का फोर्ट निजी बस अड्डा बंद किया जाएगा। इस बस स्टैंड की वजह से जाम लग जाता है। साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी होती है। बस अड्डा हटाने के लिए आरटीओ के एक अधिकारी, सीओ और इंस्पेक्टर की टीम बना दी गई है। इस स्टैंड का विकल्प भी खोजा जाएगा। दरअसल, आगरा फोर्ट के सामने बसों के खड़े होने के कारण जाम रहता है। जाम की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई है। इसके बाद संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस कार्रवाई के लिए जुट गई है। बताया जा रहा है कि आगरा में बस और ऑटो वालों ने मनमानी से स्टैंड बना लिए हैं। इसे रोकने की दिशा में आरटीओ कार्य कर रहा है। एमजी रोड पर सिटी बसों के लिए स्टैंड बने हैं लेकिन यात्रियों के चक्कर में बसें कहीं पर भी रोकी जाती हैं। इसके साथ ही ऑटो संचालक भी मनमर्जी से कहीं भी वाहन रोक लेते हैं। संभागीय परिवहन विभाग बस और ऑटो के स्टैंड की कवायद भी कर रहा है।

AGRA BUS STAND

आगरा फोर्ट पर बना निजी बस अड्डा होगा बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आगरा के बिजलीघर और आगरा फोर्ट से जाने वाली बसों के रूट पर एक सप्ताह तक आरटीओ का अभियान चलाया जाएगा। यात्रीकर अधिकारियों (पीटीओ) की ड्यूटी भी लगाई गई है। हर निजी बस के परमिट की जांच की जाएगी। बसों में यात्रियों की संख्या भी चेक की जाएगी।

End of Feed