Agra Covid New Guidelines & Rules in Hindi: उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर गाइडलाइन जारी होने के बाद लोग खुद सतर्क हो गए हैं। आगरा में चीन से लौटे एक संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक में कई टीमें बनाई हैं। कुल 14 नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। इनके अंदर 48 टीमें कार्य करेंगी। साथ ही सबसे पहले जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत रोजाना 1500 जांच कराने का फैसला लिया गया है। वहीं, इनमें एक हजार एंटीजन टेस्ट भी होंगे। यह सिर्फ विदेशों से आने या देशी विदेशी लोगों के ही किए जाएंगे। इसके अलावा समुदाय में भी ऐसे ही टेस्टिंग की जाएगी। आरटी पीसीआर जांच के लिए पहले के सभी केंद्र खोल दिए गए हैं। इनमें जिला अस्पताल का जांच केंद्र प्रमुख रूप से शुरू कर दिया है। इसके अलावा अस्पताल के बगल में रोजगार कार्यालय पर पहले की तरह टेस्ट किए जा रहे हैं।
आगरा में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
रोजगार कार्यालय में आरटी-पीसीआर को नमूने लिए जा रहे हैं। इसके अलावा, जनपद के सभी 15 ब्लॉकों के 18 सीएचसी और शहर के 30 पीएचसी पर जांच किट उपलब्ध करा दी गई हैं। सभी सैंपल सीएमओ कार्यालय भेजे जाएंगे। यहां से यह जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज जाएंगे।
