Agra: आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर ने सफाई सुपरवाइजर को पीटा, जमकर हंगामा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 04:05 PM IST

Agra Cantt railway Station : आगरा से शर्मनाक मामला सामने आया है। आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन निदेशक पर सफाई सुपरवाइजर को थप्पड़ मारने पर विवाद हो गया। साथी सफाईकर्मियों ने स्टेशन पर काम बंद कर दिया। सफाई कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा से हैरान करने वाला मामला, स्टेशन डायरेक्टर ने सफाई सुपरवाइजर को जड़े थप्पड़
  • आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर पर लगा आरोप
  • सफाई कर्मियों ने काम बंद करके किया जमकर हंगामा

Agra Cantt railway Station: ताजनगरी आगरा के कैंट स्टेशन पर स्टेशन निदेशक पर मंगलवार को प्राइवेट सफाई कर्मी की पिटाई करने का आरोप लगा है। मारपीट की घटना के बाद कैंट स्टेशन पर सफाई कर्मियों ने कार्य बंद कर दिया। सफाई कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे निजी सफाई कर्मियों को समझा-बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने कर्मियों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि, आगरा के कैंट स्टेशन पर सफाई का ठेका निजी कर्मियों के पास है। सफाई सुपरवाइजर हरदीप के अनुसार, मंगलवार को वह स्टेशन पर कर्मचारियों के साथ सफाई कार्य करा रहे थे।

Agra

कैमरे में कैद हुई घटना

आरोप है कि, इस बीच स्टेशन डायरेक्टर वहां पहुंचे। आते ही वह जाति सूचक शब्द कहने लगे, इसका उन्होंने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। उन्होंने कई थप्पड़ जड़ दिए। सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद अन्य सफाई कर्मियों ने सफाई का काम बंद कर दिया।

End of Feed