Agra Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बस; 2 लोगों की मौत और 15 घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के टोल के पास एक तेज रफ्तार बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए।

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इस घटना से लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। बस में फंसे यात्रियों को निकालकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। करीब एक दर्जन घायल लोगों को आगरा रेफर किया गया है।

Accident

फाइल फोटो

ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था बस

फतेहाबाद के थाना प्रभारी डीपी त्रिपाठी ने बताया कि आगरा एक्‍सप्रेसवे पर फतेहाबाद एक्सप्रेस टोल के पास तेज रफ्तार बस ट्रक में टकरा गई। इस भंयकर टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है और करीब 15 से 16 लोग घायल हैं। घायलों को आगरा रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस को चालक बड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 21 पर बस पहुंची तो आगे धीरे-धीरे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। बस ट्रक में कंडक्टर साइड दो मीटर लगभग घुस गई।

End of Feed