Aadhaar Card Update: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिन लोगों के आधार कार्ड बने हुए 10 साल या इससे ज्यादा समय हो गया है, उन्हें अपना आधार कार्ड अपडेट करना होगा। यूआईडीएआई (UIDAI) ने ऐसे लोगों को हर 10 वर्ष में अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कहा है। यूआईडीएआई का कहना है कि इससे फर्जी आधार कार्ड पर लगाम लगेगी। साथ ही लोगों का डाटा भी पूरी तरह से सुरक्षित होगा। लोग अपना आधार नजदीकी केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकेंगे। इसके लिए शहर के कई इलाकों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन विशेष शिविरों में भी अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।
आगरा के लोग अपडेट करवा सकते हैं पुराने आधार कार्ड
मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने आगरा स्थित विकास भवन में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में जानकारी दी कि आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए जनपद में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है।
