झांसी में भीषण हादसा, महाकुंभ से सूरत लौट रही कार की ट्रक से जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

महाकुंभ से सूरत लौटते समय श्रद्धालुओं की कार झांसी में हादसे का शिकार हो गई। झांसी-कानपुर हाईवे पर आगे जा ट्रक से कार की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

Jhansi Road Accident: झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां महाकुंभ से लौटते समय एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक लड़की घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Jhansi Accident

झांसी में कार और ट्रक की टक्कर

महाकुंभ से सूरत लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार कार नंबर GJ 14 AP- 9796 झांसी की ओर आ रही थी। कार में सवार लोग महाकुंभ में स्नान करके वापस अपने घर गुजरात के सूरत लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर कार हादसे का शिकार हो गई। कार की आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पांचवी लड़की का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

End of Feed