Agra News : ताज नगरी को मिलेगा 360 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पार्क मेडी वर्ल्ड और KPIMS के बीच समझौता

उत्तर प्रदेश के आगरा और आसपास के जिलों के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 360 बेड वाले टर्शियरी-केयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। अधिग्रहण से नॉर्थ इंडिया के प्रमुख शहरी केंद्रों में दोनों ही ग्रुप मजबूत होंगे।

आगरा : नॉर्थ इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन Park Medi World Limited ने उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (KPIMS) के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। इस डील के तहत KPIMS की पूरी मौजूदा शेयरहोल्डिंग का अधिग्रहण किया जाएगा। इस अधिग्रहण के साथ पार्क मेदी वर्ल्ड को 360 बेड की क्षमता वाला एक टर्शियरी-केयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह सौदा उसकी क्लस्टर-बेस्ड ग्रोथ स्ट्रैटेजी के अनुरूप है, जिसके तहत एक ही भौगोलिक क्षेत्र में अस्पतालों को विकसित कर ऑपरेशनल एफिशिएंसी और इकोनॉमी ऑफ स्केल हासिल की जाती है।

KPIMS

KPIMS

एनबीटी के हवाले से कंपनी का कहना है कि इस अधिग्रहण से नॉर्थ इंडिया के प्रमुख शहरी केंद्रों में पार्क ग्रुप की मौजूदगी और मजबूत होगी। इंटीग्रेशन के बाद KPIMS से तुरंत वैल्यू ऐड होने की उम्मीद है। आने वाले वर्षों में क्लिनिकल प्रोग्राम्स को मजबूत करने, कार्यकुशलता बढ़ाने और बेड यूटिलाइजेशन सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

End of Feed