आगरा

Acid Attack: अमरोहा में किशोरी पर फेंका तेजाब, अस्पताल में मौत; आरोपी पिता-पुत्र अरेस्ट

Acid Attack: युपी के अमरोहा में तेजाब मामले में घायल 15 साल की लड़की को मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, मामले में आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया, इन्होंनों आपसी रंजीश में इस वारादात को अंजाम दिया था। आइए जानें क्या है पूरा मामला-

Image

अमरोहा में 15 साल की किशोरी पर एसिड अटैक

Photo : PTI

Acid Attack: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अमरोहा में तेजाब हमले में घायल किशोरी की मेरठ के अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक धीरज राज ने बताया कि अमरोहा में तेजाब हमले में गंभीर रूप से झुलसी 15 साल एक लड़की की आज इलाज के दौरान मौत हो गई।

आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

अमरोहा के रहरा थाने की निरीक्षक अलका चौधरी ने बताया कि पथरा गांव में सोमवार तड़के लड़की पर जानलेवा तेजाब हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र प्रेम पाल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) (अपहरण), 124 (तेजाब आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बुरी तरह झुलसी पीड़िता

लड़की की मौत के बाद मुकदमे में धारा 103 (ए) (हत्या) जोड़ी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लड़की पर सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तेजाब से हमला किया गया था। लड़की के भाई ने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दो लोग उनकी बहन को जंगल में खींच ले गए और उससे मारपीट करके उस पर तेजाब उड़ेल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें