Agra Bedai: ताजनगरी की बेड़ई बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड, 100 किलो का होगा सिंगल पीस, 10 KG का पेठे का एक नग बनेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 02:47 PM IST

Agra Bedai: ताजनगरी आगरा समेत पूरे बृज की बेड़ई अनोखी डिश है। इसे और पब्लिशिटी देने के लिए डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय ने नई पहल की है। विवि 100 किलो यानि एक कुंतल की सिंगल पीस बेड़ई बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाएगा। आगरा में जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आने के उपलक्ष्य में इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके साथ ही एक बड़े आकार का सिंगल पीस पेठा भी तैयार होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में 100 किलो की बेड़ई का बनेगा एक पीस
  • 10 किलो का सबसे बड़ा पेठा बनाएगा संस्थान
  • G-20 देशों के उपलक्ष्य में विवि का सेलिब्रेशन

Agra Bedai: आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट 100 किलो की बेड़ई बनाने जा रहा है। इसके साथ ही संस्थान आगरा की प्रसिद्ध मिठाई का एक बड़े आकार का सिंगल पीस पेठा भी बनाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। संस्थान ने यह तैयारी जी-20 के आगरा में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए की है, ताकि आगरा के स्वाद के बारे में दुनिया को समझाया जा जा सके। इन्हें गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए संस्था सदस्यों को भी बुलावा दिया गया है।

Agra Bedai

आगरा में एक कुंतल की बेड़ई बनाएगा विश्वविद्यालय

पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष और डीन प्रोफेसर लवकुश मिश्रा के अनुसार, यह भारत के लिए गौरव की बात है कि इस साल जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जी-20 के प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम आगरा में भी है। इसको लेकर विश्वविद्यालय स्तर से भी कुछ विशेष आयोजित करने की दिशा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

End of Feed