Agra News: सड़क की बदहाली ने ली नवजात की जान, दो घंटे तक रास्ते में अटकी एंबुलेंस, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

Agra News Today: आगरा में खराब सड़क पर एंबुलेंस करीब दो घंटे फंसे रहने के कारण एक नवजात बच्ची की जान चली गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला। परिवार ने अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Agra News Today:आगरा में खराब सड़क व्यवस्था की वजह से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां एक नवजात की किलकारी गूंजने से पहले ही, सड़क की बदहाली ने उसकी सांसें हमेशा के लिए छीन लीं। जानकारी के अनुसार, एक एंबुलेंस खराब सड़क पर करीब दो घंटे तक फंसी रही। इस कारण एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिवार ने अधिकारियों से मामले की शिकायत कर सड़क के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

agra ambulance stuck

आगरा में खराब सड़क पर 2 घंटे फंसी एंबुलेंस

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 2 सितंबर को बाह क्षेत्र के गढ़वार गांव की है, जहां प्रदीप सिंह नाम के शख्स ने पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर सरकारी एंबुलेंस बुलाई थी। अस्पताल जाते समय खराब सड़क के कारण एंबुलेंस रास्ते में ही फंस गई। स्थिति इतनी खराब थी कि ग्रामीणों को एंबुलेंस को बाहर निकालने के लिए उसे ट्रैक्टर से बांधना पड़ा। करीब 2 घंटे तक सड़क पर फंसे रहने के बाद आखिरकार एंबुलेंस को बाहर निकाल लिया गया। एंबुलेंस जब तक महिला को लेकर अस्पताल पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

End of Feed