नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे वीडियो

महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण और उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के मामले में नागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने और समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप है।

Nitin Gadkari kill threat

नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दो वीडियो किए थे पोस्ट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें न केवल मंत्री गडकरी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं थीं बल्कि अलग-अलग समुदायों के बीच सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास भी किया गया था। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो की शिकायत अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार चौहान द्वारा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी।

End of Feed