Punjab News: रूपनगर में बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान ढहने से तीन मजदूरों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2024, 02:24 PM IST

पंजाब के रूपनगर में दो मंजिला इमरात गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक अभी भी मलबे में फंसा हुआ है जबकि एक अन्य मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Punjab News: पंजाब में रूपनगर जिले की प्रीत कॉलोनी में एक दो मंजिला मकान ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी मलबे में फंसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मलबे में फंसे हुए मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव-अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई थी। उस दौरान मजदूर मकान का लेंटर ऊंचा करने में जुटे हुए थे।

Dead

मकान ढहने से तीन मजदूरों की मौत (सांकेतिक फोटो)

अस्पताल में एक मजदूर का इलाज जारी

रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने बताया, ''मकान ढहने से कुल पांच मजदूर मलबे में दब गये थे, जिसमें से तीन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब मजदूरों को बाहर निकाला गया तो दो की पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खुराना ने बताया कि मलबे से सुरक्षित बाहर निकाले गये एक मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक मजदूर अभी भी मलबे में फंसा हुआ है और उसे बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।

End of Feed