शहर

Loksabha Election 2024: सद्गुरु ने कोयंबटूर में किया मतदान, सभी से मतदान की अपील की

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 03:34 PM IST

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील भी की।

Image

सद्गुरु ने किया मतदान

Photo : Times Now Digital

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आज 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो रहा है। इसी चरण में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हो रही है। क्या युवा, क्या बुजुर्ग यहां मतदान करने वालों की मतदान केंद्रों पर कतारें लगी हुई हैं। इस दौरान राज्य के कोयंबटूर में सद्गुरु ने भी मतदान किया। बता दें कि सद्गुरु की हाल ही में ब्रेन सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद वह एक बार फिर अपनी योग और ध्यान की जिंदगी में लौट चुके हैं और उनके सर्जरी करवाकर वापस आने पर उनके अनुयायियों ने उनका भव्य स्वागत किया था।

सद्गुरु ने आज मतदान करके सभी को इसके लिए प्रेरित किया। चुनावों को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व कहा जाता है। चुनावों में भाग लेने और मतदान करने को लेकर भी सद्गुरु लोगों को शिक्षित करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नोटा के खिलाफ ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करके लोगों सो नोटा का विकल्प चुनकर अपने अधिकार को बर्बाद न करने के लिए प्रेरित किया था।

सदगुरु ने नोटा के खिलाफ ट्वीट करके कहा - 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को इस तरह से मौलिक अधिकार और जिम्मेदारी का उपयोग करना चाहिए ताकि वह यह तय कर सके कि अगले पांच वर्षों तक राष्ट्र को कौन आगे ले जाएगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निहित इस ताकत को व्यर्थ न जाने दें, या नोटा को चुनकर भारत और एक अरब से अधिक लोगों के भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने के लिए अपने अधिकार का त्याग न करें। आइये इसे साकार करें। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।

इससे पहले, सद्गुरु ने भारतीय राजनीतिक महिला नेताओं के प्रति बढ़े लैंगिक भेदभाव और अपमानजनक टिप्पणियों की भी निंदा की थी। उन्होंने मीडिया और प्रभावशाली लोगों से आग्रह किया था कि जो लोग महिलाओं के बारे में घृणित बातें कहते हैं, उन्हें हमेशा के लिए ब्लॉक कर देना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article